मुख्यपृष्ठखेलसिंधू ने खोला विराट का सीक्रेट!

सिंधू ने खोला विराट का सीक्रेट!

-एक बात ने बदल दी पूरी सोच
नई दिल्ली। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने पैंâस का ध्यान खींच लिया है। सिंधू ने बताया कि करियर के मुश्किल दौर में जब उन्हें लग रहा था कि कुछ भी उनके पक्ष में नहीं हो रहा, तब कोहली ने उनकी परेशानी सुनी और बस एक छोटी-सी सलाह दी–मैदान पर उतरिए और अपना खेल खेलिए। सिंधू के मुताबिक, वह विराट कोहली को भाई जैसा मानती हैं। कोहली की इस सलाह ने उन्हें नतीजों की चिंता छोड़कर अपनी मेहनत और खेल पर भरोसा करना सिखाया। उनका कहना है कि उस बातचीत ने उनकी सोच ही बदल दी। सिंधू ने यह भी बताया कि आज भी दोनों के बीच संपर्क बना हुआ है। जब भी वह कोई बड़ी जीत हासिल करती हैं, तो अपनी खुशी विराट के साथ साझा करती हैं। वहीं, कोहली के दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता की सिंधू कायल हैं। एक छोटी-सी सलाह और इतना बड़ा असर-सिंधू का यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रहा है।

अन्य समाचार