मुख्यपृष्ठग्लैमरसंजय दत्त और आयुष शर्मा की जोड़ी के साथ सोहेल खान की...

संजय दत्त और आयुष शर्मा की जोड़ी के साथ सोहेल खान की ‘माय पंजाबी निकाह’ का धमाकेदार ऐलान!

हिमांशु राज

सोहेल खान ने बॉलीवुड को सरप्राइज देते हुए अपनी अगली निर्देशक फिल्म ‘माय पंजाबी निकाह’ की घोषणा कर दी है। इस मसाला एंटरटेनर में संजय दत्त और आयुष शर्मा पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया है। हास्य, ड्रामा और फैमिली कैओस से भरपूर यह फिल्म उत्तर भारतीय बैकग्राउंड पर आधारित एक ग्रैंड प्रोजेक्ट होगी।

मास एंटरटेनर देने वाले सोहेल खान फिलहाल स्क्रिप्टिंग के अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के मुताबिक, शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी और साल के अंत में रिलीज का लक्ष्य रखा गया है। संजय दत्त का दमदार प्रेजेंस और आयुष शर्मा की युवा ऊर्जा इस जोड़ी को एक अलग ही अंदाज देगी। इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसे सबसे बहुप्रतीक्षित कमर्शियल फिल्मों में से एक मान रहे हैं।

फिल्म के शीर्षक ने सोशल मीडिया पर जिज्ञासा बढ़ा दी है। प्रशंसक कहानी को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। फीमेल लीड और अन्य कलाकारों की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन घोषणा के साथ ही फिल्म चर्चा में आ गई है। आयुष शर्मा के लिए यह उनकी फिल्मोग्राफी में एक नया अनुभव होगा, जबकि सोहेल खान का निर्देशन में वापसी करना और संजय दत्त की मौजूदगी इस प्रोजेक्ट को खास बना रही है।

फिलहाल स्क्रिप्टिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ‘माय पंजाबी निकाह’ इस साल की सबसे चर्चित एंटरटेनर फिल्मों में शामिल हो सकती है।

अन्य समाचार