उमेश गुप्ता / वाराणसी
फूलन देवी के 25 वें पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की तरफ से वाराणसी के बलुआ घाट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बहन फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बहन फूलन देवी ने पार्टी में रहते हुए समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया।समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समानता के उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरारी कश्यप, विवेक कहार रॉकी,मनीष सिंह, विवेक यादव, ओपी पटेल, मनीष यादव ,शशिकांत यादव,मनोज यादव, घनश्याम बिन्द, मंटू साहनी संगीता पटेल, दीपक साहनी,अशोक यादव, विजय बिन्द, आशीष साहनी, अशोक साहनी आदि सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
