सामना संवाददाता / मुंबई
सेंट्रल रेलवे के ठाणे और कल्याण के बीच रविवार से अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह १०:४० बजे से दोपहर ३:४० बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे से कल्याण की ओर चलने वाली अप और डाउन फास्ट लोकल ट्रेनों को पांचवें और छठे ट्रैक पर डायवर्ट किया जाएगा। इस वजह से कुछ ट्रिप वैंâसिल रहेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल के बीच कोई ब्लॉक नहीं होगा। बेलापुर और पनवेल के बीच ब्लॉक रहेगा।
सेंट्रल रेलवे में २२ नवंबर से ३ दिसंबर तक गर्डर खड़े करने के लिए बदलापुर स्टेशन पर आधी रात के बाद सुबह २ से ३.३० बजे तक ब्लॉक रहेगा। बदलापुर स्टेशन एरिया में पैदल पुल के गर्डर खड़े करने का काम शनिवार आधी रात से शुरू होगा। पैदल पुल के लिए ३७.२ मीटर लंबे १८ स्टील गर्डर खड़े किए जाएंगे। इसके लिए ३५० मीट्रिक टन वैâपेसिटी वाली क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। गर्डर खड़े करने के लिए शनिवार, २२ नवंबर से ३ दिसंबर तक ब्लॉक लिया जाएगा।
आखिरी कर्जत लोकल रात ११.३० बजे तक
ब्लॉक के दौरान १२.१२ की कर्जत-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से अंबरनाथ तक चलेगी। कर्जत से दोपहर २.३० बजे निकलने वाली लोकल अंबरनाथ से दोपहर ३.१० बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए निकलेगी। दोनों तरफ की यह लोकल अंबरनाथ और कर्जत के बीच कैंसिल रहेगी। इस वजह से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से कर्जत के लिए रात ११.३० बजे निकलने वाली आखिरी लोकल कर्जत होगी।
स्पेशल नाइट ब्लॉक
सेंट्रल रेलवे द्वारा पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के कंस्ट्रक्शन में आ रही मैकेनिकल रुकावटों को दूर करने के लिए २१ नवंबर से २ दिसंबर तक स्पेशल नाइट ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक रात्रि १:३० बजे से ३:३० बजे तक लिया जाएगा। इस बीच मेल-एक्सप्रेस देरी से चलेंगी।
