आज बुधवार ११ जून को अल्पावधि के लिहाज से कुछ शेयर उपयुक्त नजर आ रहे हैं, जिनमें केनरा बैंक के शेयर ११७ रुपए तक में खरीद सकते हैं, जिसका बिक्री लक्ष्य १२५ रुपए हो सकता है। इसी तरह ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन के शेयर को ७७५ रुपए में खरीद कर निवेशक उसका अगला लक्ष्य ९३० रुपए निर्धारित कर सकते हैं। इस सूची में स्ट्राइड्स फार्मा के शेयर को ८२० रुपए में खरीदकर अगला लक्ष्य ९२० रुपए तक रखा जा सकता है।
