सामना संवाददाता / मुंबई
घाटकोपर-पश्चिम स्थित हिंदी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल के तत्वावधान में स्व. पुष्पारानी पृथ्वीराज सिंह अंतर्विद्यालयीन हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता बैजनाथ साबू सभागृह में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 तक हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेंद्र कुमार डी सिंह ने की। अतिथि के रूप में हिंदी हाई स्कूल के पूर्व मुख्याध्यापक शैलेंद्र सिंह और शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक डॉ. बलवंत सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में जे. पी. सिंह, उमाशंकर सिंह और समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव शामिल थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। अतिथियों, मुख्याध्यापक एवं निर्णायक मंडल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। राजीव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर के मुख्याध्यापक राजेंद्र कुमार डी. सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा व मनोगत रखा। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया।

परिणाम : प्रतियोगिता में निम्नलिखित विद्यार्थी विजयी रहे और उन्हें अतिथियों के हाथों पारितोषिक प्रदान किए गए।
– प्रथम: जीविका अनिल सिंह (हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर)
– द्वितीय: रोशनी शिवप्रसाद यादव(के. जी. एस. सर्वोदय, मालाड (पूर्व))
– तृतीय: प्रिया राजनारायण मिश्रा (के. जी. एस. सर्वोदय, मालाड (पूर्व))
– चतुर्थ: गुप्ता शालिनी राकेश (आई. डी. यू. बी. एस. हिन्दी हाई स्कूल)
इसके अतिरिक्त प्रथम स्थान पर रहे विद्यालयके. जी. एस. सर्वोदय, मालाड (पूर्व)) को ” शील्ड” प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचन में विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। रेखा सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ हुआ।
