मुख्यपृष्ठसमाचारसुल्तानपुर बार चुनाव: दो उम्मीदवारों ने वापस लिए पर्चे, अब 74 प्रत्याशी...

सुल्तानपुर बार चुनाव: दो उम्मीदवारों ने वापस लिए पर्चे, अब 74 प्रत्याशी मैदान में 12 अगस्त को होगा मतदान

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके बाद अब चुनावी मैदान में विभिन्न पदों के लिए कुल 74 प्रत्याशी रह गए हैं। मतदान 12 अगस्त को कराया जाएगा।
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर जारी नई अधिसूचना के बाद अध्यक्ष पद के लिए 17 और महासचिव पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि शेष 14 अन्य पदों के लिए कुल 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र, रवींद्र प्रताप सिंह, अखिलेश शुक्ल, ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्रीप्रसाद पांडेय, राजकुमार सिंह, सभाजीत सिंह, अमरनाथ यादव, हेमंत कुमार मिश्र, ध्रुवराज सिंह, विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह, करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, जय प्रसाद तिवारी और राजेंद्र प्रताप सिंह मैदान में हैं।
वहीं महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव, रोहित अवस्थी, कपिल पांडेय, जयंत कुमार सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, जयंत कुमार मिश्रा, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव, आनंद पांडेय, मदन कुमार तिवारी, राकेश पांडेय और वीरेंद्र प्रताप सिंह चुनावी मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए तीन, सह सचिव प्रशासन के लिए पांच, सह सचिव पुस्तकालय के लिए चार और ट्रेजरार पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। चार सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए कुल आठ प्रत्याशी हैं। वहीं चार सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए प्रदीप कुमार यादव और शहजाद आगा खान के पर्चा वापस लेने के बाद अब कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इस बार अधिवक्ता संघ के चुनाव में 2079 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 13 अगस्त को परिणाम आने तक मतगणना की जाएगी, जबकि 14 अगस्त को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
महिला आरक्षण को लेकर पेश याचिका पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में सात अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

अन्य समाचार

महंगाई