मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना और ‘धनुषबाण’ पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई!

शिवसेना और ‘धनुषबाण’ पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई!

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ को लेकर चल रहे विवाद की सुप्रीम कोर्ट में आज २१ जनवरी को अंतिम सुनवाई होने जा रही है। इस सुनवाई के बाद अदालत अपना पैâसला सुना सकती है। इस फैसले का सीधा असर शिंदे गुट के पार्षदों, विधायकों और सांसदों की राजनीतिक स्थिति पर पड़ने वाला है। साथ ही, मनपा में सत्ता संतुलन भी इसी निर्णय पर निर्भर करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में स्पष्ट किया था कि २१ जनवरी को अंतिम सुनवाई होगी, लेकिन यह केस सूची में ३७वें क्रमांक पर रखा गया है।
…तो समर्थक हो जाएंगे बाहर!
शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष-बाण’ पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता असीम सरोदे ने कहा कि यह मामला पिछले तीन वर्षों से अनिश्चितता में लटका हुआ है। असीम सरोदे ने बताया कि चुनाव आयोग के पूर्व पैâसले के अनुसार, शिवसेना पार्टी और धनुष-बाण चुनाव चिह्न शिंदे गुट की झोली में डाल दिया गया था। इसी आधार पर शिवसेना से चुने गए पार्षदों, विधायकों और सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद स्थिति बदल सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही अदालत का फैसला आएगा, शिंदे गुट से शिवसेना का नाम और धनुष-बाण का चुनाव चिह्न हटाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में यह चिह्न उद्धव ठाकरे को सौंपा जा सकता है। इसके बाद शिंदे और उनके समर्थक तकनीकी रूप से शिवसेना से बाहर माने जाएंगे।

अन्य समाचार