मुख्यपृष्ठग्लैमरपेड पीआर कमेंट पर भड़कीं तान्या

पेड पीआर कमेंट पर भड़कीं तान्या

सिंगर अमाल मलिक द्वारा लगाए गए पेड पीआर और फेक फैंस के आरोपों पर अब तान्या मित्तल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। तान्या ने साफ कहा कि उनका अमाल से जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है और न ही उन्होंने कभी उनसे संपर्क करने की कोशिश की। बातचीत में तान्या ने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के उनके फैंस को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने बताया कि वह ट्विटर पर भी एक्टिव नहीं हैं, ऐसे में अमाल के ट्वीट्स की जानकारी उन्हें बाद में मिली। अगर वह अमाल से जुड़ना चाहतीं तो सीधे बात करतीं, न कि पीआर के जरिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी अमाल या उनके फैंस के खिलाफ कुछ नहीं कहा। तान्या ने अपील की कि उन्हें और उनके पैंâस को बेवजह विवाद में न घसीटा जाए।

अन्य समाचार