मुख्यपृष्ठसमाचार‘हीर एक्सप्रेस’ का टीजर लॉन्च

‘हीर एक्सप्रेस’ का टीजर लॉन्च

मुंबई। ट्यूलिप एंटरटेनमेंट और दिविसा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी पारिवारिक फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का टीजर ‘जी म्यूजिक कंपनी’ पर लांच किया गया। लांच के कुछ ही घंटों में टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म का निर्माण मैरी गो राउंड स्टूडियोज और क्रिएटिव स्टोक्स ग्रुप के सहयोग से हुआ है। निर्देशन की कमान संभाली है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ‘ओह माय गॉड’ एवं ‘१०२ नॉट आउट’ जैसी सराही गई फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला ने। वहीं फिल्म के निर्माता हैं उमेश शुक्ला, आशीष वाघ, मोहित छाबड़ा और संजय ग्रोवर। फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक हैं। फिल्म में संगीत दिया है तनिष्क बागची, एवी सरा, जेरी सिंह और सकार सिंह ने। इन गीतों को लोकप्रिय गायक जावेद अली, निकिता गांधी, नक्काश अजीज और जसबीर जस्सी ने अपनी आवाज से सजाया है।

अन्य समाचार