रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अग्रबंधु महिला समिति द्वारा मालाड के डी जी खेतान स्कूल में शिव पार्वती की झांकी निकालकर तीज उत्सव मनाया गया। संस्था की अध्यक्षा सुधा अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रेमलता अग्रवाल द्वारा संचालित कार्यक्रम में मधू अग्रवाल, बबीता गोयल, सविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, नेहा जैन, सीमा अग्रवाल, नीता जैन, सीमा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, जया गोयल तथा विनीता अग्रवाल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी महिलाओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिलाओं ने काश्मीर से कन्याकुमारी तक के विभिन्न प्रदेशों के परिधानों से सज संवर कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को लकी ड्रॉ निकाल कर उन्हें सम्मानित किया गया।
