राजेश सरकार / प्रयागराज
तीर-कमान तैयार होने लगे हैं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला के मंचन की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है! नैनी बाजार स्थित मुख्य कार्यालय में रविवार की शाम जब ‘श्री चीनी मिल रामलीला कमेटी’ की बैठक हुई , तो माहौल पूरी तरह राममय हो गया। आगामी रामलीला को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के संकल्प के साथ नई दमदार कार्यकारिणी का एलान कर दिया गया है।
मर्यादा और धर्म का संदेश देंगे ‘बाबा’
बैठक में हुंकार भरते हुए कमेटी के अध्यक्ष विनय जायसवाल ‘बाबा’ ने कहा, “भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा और धर्म का साक्षात रूप है। हमारा मकसद उनके इसी कल्याणकारी संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस बार की रामलीला नैनी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगी।” उन्होंने पूरी टीम से एकजुट होकर इस महायज्ञ में जुटने का आह्वान किया।
ये है ‘बाबा’ की नई कार्यकारिणी :
कमेटी प्रभारी घनश्याम जायसवाल के सटीक संचालन और संयोजक प्रदीप गुप्ता के आभार प्रदर्शन के बीच नई टीम की घोषणा हुई। अध्यक्ष विनय जायसवाल ‘बाबा’, महामंत्री राहुल जायसवाल, महासचिव सत्यम शुक्ला, प्रचार मंत्री अंकित कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी, दशरथ जायसवाल, कोषाध्यक्ष मुन्ना मास्टर विश्वकर्मा, सोनू श्रीवास्तव, सचिव श्यामू तिवारी ‘रानू’, सुनील जायसवाल, मंच प्रभारी घनश्याम जायसवाल, उप मंच प्रदीप दादा, विकास जायसवाल, कानूनी सलाहकार राम प्रकाश पाल ‘एडवोकेट’ युवा प्रभारी बेदु जायसवाल, पंडाल की कमान राजू साहू और बच्चा जायसवाल को सौंपी गई है। जबकि सैफी सुल्तान, शब्बीर अंसारी और विवेक कुमार सहित कई दिग्गजों को सदस्य के रूप में शामिल कर कमेटी ने कौमी एकता की अनूठी मिसाल भी पेश की है।
