मुख्यपृष्ठनए समाचारदिंरदगी की दोहरी कहानी ने मचाई सनसनी...भाजपा नगरसेविका के भाइयों का काला...

दिंरदगी की दोहरी कहानी ने मचाई सनसनी…भाजपा नगरसेविका के भाइयों का काला सच!

-पार्षद के दूसरे भाई ने भी नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

सुरेश गोलानी / मुंबई

मीरा-भायंदर महानगरपालिका में पेंकरपाड़ा इलाके की भाजपा नगरसेविका और महिला एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर विराजमान-अनीता पाटील के भाई की एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न, अपहरण और मारपीट के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एक और धक्कादायक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला खुलासा हुआ है। काशीमीरा पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने आरोपी के बड़े भाई पर २०११ में मनपा विद्यालय के शौचालय में लैंगिक शोषण और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता उस वक्त ५वीं कक्षा की छात्रा थी और आरोपी के बड़े भाई मनपा विद्यालय में वॉचमैन की नौकरी करता था। ज्ञात हो कि ६० वर्षीय चव्हाण की कुछ ही महीनों पहले देहांत हो चुका है। आरोपी ने पीड़िता को पहले गुमराह करके नजदीकियां बढ़ार्इं और अपने भाई द्वारा चित्रित वीडियो उसके पास होने का दावा करके शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए दहिसर बुलाया और अपनी कार में बिठाकर जबरन गोराई बीच के पास स्थित एक लॉज में ले जाकर न सिर्फ उसे यौन शोषण का शिकार बनाया बल्कि चुप रहने की धमकी देते हुए बुरी तरह से मार-पीट की। ब्लैकमेल और यौन शोषण का यह सिलसिला दो वर्षों (२० मई २०२४ से अप्रैल २०२६) तक लगातार चलता रहा। आरोपी पर पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। धमकियों और अत्याचार से तंग आकर आखिरकार पीड़िता और उसकी मां ने हिम्मत जुटाई और काशीमीरा पुलिस थाने में चव्हाण के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। आरोपी के खिलाफ काशीमीरा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, अपहरण और मारपीट के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, २०१२ यानी पॉक्सो के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार (५ जून) देर रात गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले के प्रथम सूचना रिपोर्ट में अब तक सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट), २००० की संबंधित धाराओं का समावेश नहीं किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को १० जून तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं।
बयान से आया नया मोड़
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि बचपन में हुए कथित शोषण का वीडियो बनाकर उसे वर्षों तक डराया गया। इसी कथित वीडियो का हवाला देकर आरोपी ने नजदीकियां बढ़ार्इं और लंबे समय तक ब्लैकमेल तथा यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

अन्य समाचार