मुख्यपृष्ठग्लैमरकैट फाइट का ड्रामा बेनकाब...सई ने बताई अंदर की बात!

कैट फाइट का ड्रामा बेनकाब…सई ने बताई अंदर की बात!

फिल्मों में दो अभिनेत्रियां साथ नजर आएं तो अक्सर उनके बीच मनमुटाव और वैâट फाइट की खबरें उड़ने लगती थीं। लेकिन अभिनेत्री सई ताम्हणकर का कहना है कि यह सब पुरानी और बेबुनियाद बातें हैं। फिल्म ‘मिमी’ और वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में नजर आ चुकीं सई के मुताबिक, आज का माहौल बदल चुका है। अब अभिनेत्रियां एक-दूसरे की टांग खींचने के बजाय साथ मिलकर आगे बढ़ने में यकीन रखती हैं। सई कहती हैं कि सेट पर कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग होती है और एक-दूसरे के काम की सराहना भी की जाती है। उनका मानना है कि फिल्में कभी अकेले नहीं बनतीं, इसमें सभी कलाकारों का योगदान होता है। चाहे अभिनेता हों या अभिनेत्री, नए हों या पुराने, सबको एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। आखिर भारतीय सिनेमा को दुनिया में पहचान दिलानी है, न कि आपस में वैâट फाइट करके सुर्खियां बटोरनी हैं।

अन्य समाचार