मुख्यपृष्ठअपराधकानपुर में कैंटीनवाले की काली करतूत...लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर...

कानपुर में कैंटीनवाले की काली करतूत…लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर करता था जिस्म का सौदा!

-मोबाइल में मिले २० युवतियों के न्यूड वीडियो, आरोपी फरार

कानपुर में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है, जिसमें प्राइवेट नर्सिंग होम में वैंâटीन चलाने वाला युवक धोखे से लड़कियों को अपने पास बुलाता था और उसके साथ जबरदस्ती रेप करता था। जिसका न्यूड वीडियो भी बना लेता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उन लड़कियों को ग्राहकों के पास भेज देता था।
बता दें कि आरोपी अपने ग्राहकों को उनकी डिमांड के हिसाब से लड़कियां मुहैया कराता था। यही नहीं घंटों के हिसाब से बुकिंग भी करता था। कानपुर के फतेहपुर के रहने वाले केशव उत्तम उर्फ शिवम नाम के इस लड़के के कुछ ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें वह कुछ लोगों से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। एक ऑडियो में एक व्यक्ति महिला की डिमांड कर रहा है। आरोपी उसे बड़ा भाई कहते हुए दूसरे दिन फोन करने की बात कहता है। व्यक्ति ने कहा कि लड़की नहीं महिला चाहिए तो वह बोला, हां ३० साल से अधिक उम्र की भी मिल जाएगी। एक ऑडियो में आरोपी कह रहा कि लड़की पूरी रात के लिए चाहिए या कुछ घंटों के लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के फोन में मिले २० से ज्यादा वीडियो कम उम्र की किशोरियों से लेकर युवतियों तक के हैं। प्राथमिक जांच में कुछ लड़कियों के दूसरे जिलों के होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में आशंका है कि केशव उत्तम किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या फिर वह इतना शातिर है कि खुद ही अपना गैंग संचालित कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह जिस किशोरी को साथियों के साथ घेरे खड़ा था, उसे भी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किसी दूसरे के पास भेजने की धमकी दे रहा था।
मोबाइल ने खोला राज
पीड़िता के पिता के हाथ युवक का मोबाइल लग गया। जिसमें करीब २० लड़कियों के वीडियो मिले। ग्राहक के साथ बातचीत करने का एक ऑडियो भी सामने आया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

अन्य समाचार