मुख्यपृष्ठखेलछिन गया नंबर वन का ताज!

छिन गया नंबर वन का ताज!

पांच वर्ष के इंतजार के बाद पिछले हफ्ते ही वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन पर काबिज हुए विराट कोहली को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पछाड़ते हुए नंबर वन वनडे बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर लिया। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में कोहली से नंबर वन का ताज छिनने के साथ ही रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को भी न्यूजीलैंड सीरीज में फ्लाप होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ने वाले केएल राहुल टॉप १० बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए और श्रेयस अय्यर टॉप १० से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर पांच पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा नंबर ३ से नंबर चार पर खिसक गए और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने नंबर ३ की कुर्सी हथिया ली है। आईसीसी गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन करनेवाले कुलदीप यादव तीसरे से ७वें स्थान पर गेंदबाजों की रैंकिंग में फिसल गए हैं। रविंद्र जडेजा २१वें से २५वें स्थान पर और मोहम्मद सिराज १५वें से १४वें स्थान पर आ गए हैं।

अन्य समाचार