‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा किस्सा सुनाया कि शो में गॉसिप का तड़का लग गया। जन्नत जुबैर के सवालों का जवाब देते हुए पवन ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हें एकतरफा प्यार हुआ था, लेकिन वह कभी अपने दिल की बात कह ही नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने २२-२३ साल पुराने एक रिश्ते का किस्सा भी सुनाया, जिसने सुनने वालों की उत्सुकता बढ़ा दी। पवन के मुताबिक, वह लड़की से घंटों फोन पर बात करते थे और आखिरकार एक दिन आमने-सामने अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने यह भी बताया कि रेस्टोरेंट में मुलाकात के दौरान मामला सिर्फ हाथ पकड़ने तक पहुंचा। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उनका भरोसा टूट गया और उन्होंने गुस्से में अपना फोन तक तोड़ दिया। सबसे बड़ा सस्पेंस तब बना, जब जन्नत ने नाम पूछा। पवन ने किसी का नाम लेने से साफ इनकार कर दिया। अब सवाल यही है कि आखिर वो रहस्यमयी हसीना कौन थी?
