मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार की प्यास!

प्यार की प्यास!

ईशा ने साफ कहा कि ब्रेकअप जिंदगी का हिस्सा हैं और इससे प्यार पर उनका भरोसा बिल्कुल नहीं टूटा।

तलाक के बाद ईशा देओल ने पहली बार दिल की डायरी खोल दी है। उन्होंने माना कि उनकी जिंदगी में इन दिनों सबसे ज्यादा जिस चीज की कमी खल रही है, वह है प्यार और रोमांस। ईशा का कहना है कि वह दिल से पूरी तरह ‘रोम-कॉम’ टाइप इंसान हैं। उन्हें लव स्टोरीज, लव सॉन्ग्स और प्यार से भरे छोटे-छोटे पल बेहद पसंद हैं। यानी दिल अभी भी इश्क के मौसम का इंतजार कर रहा है। ईशा ने साफ कहा कि ब्रेकअप जिंदगी का हिस्सा हैं और इससे प्यार पर उनका भरोसा बिल्कुल नहीं टूटा। उन्होंने खुलासा किया कि भरत तख्तानी से पहले भी उनके बॉयफ्रेंड रहे हैं और रिश्ते टूटे भी, लेकिन उन्होंने कभी मोहब्बत से मुंह नहीं मोड़ा। ईशा ने अपने माता-पिता हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते को बिना शर्त प्यार की मिसाल बताया। वहीं, तलाक पर उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच का बेहद निजी फैसला होता है, खासकर जब बच्चों की जिम्मेदारी भी जुड़ी हो।

अन्य समाचार