मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमुंबई में गूंजी असत्य के खिलाफ सत्य की आवाज! ... महामोर्चा का...

मुंबई में गूंजी असत्य के खिलाफ सत्य की आवाज! … महामोर्चा का वज्रमूठ… दिल्ली तक पहुंची दहशत!! … क्रांति की चिंगारी… वोट चोरों की कुर्सी में लगी आग!

सामना संवाददाता / मुंबई
असत्य के खिलाफ सत्य की आवाज कल मुंबई में गूंज उठी। सत्य का विराट दर्शन सर्वदलीय महामोर्चा में दिखाई दिया। मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां कर वोट चोरी करनेवाले सत्ताधारी और उनके कदमों का गुलाम बनकर बैठे चुनाव आयोग का इस मोर्चे के माध्यम से जोरदार निषेध किया गया। मध्य दोपहर में भीषण गर्मी के बावजूद लोकतंत्र की रक्षा के लिए सियासी दलों समेत आम वोटर लाखों की संख्या में इस मोर्चे में शामिल हुए थे। मतदाता सूचियां दुरुस्त करो, अन्यथा चुनाव कैसे होते हैं, यह हम देखेंगे। इस तरह की चेतावनी भी इस जनशक्ति ने दी। मतदान सूचियों में गड़बड़ी और सत्ता हासिल करने के लिए लाखों फर्जी नाम सूचियों में घुसाए गए। इसके पूरे सबूत विपक्षी नेताओं ने सभी के सामने पेश किए हैं। इसके बावजूद चुनाव आयोग अजगर की तरह चित पड़ा हुआ है। चुनाव आयोग को झकझोर कर जगाने के लिए जनता का हुजूम रास्ते पर उमड़ पड़ा।

…तो चुनाव होने देना है या नहीं यह जनता तय करेगी!
उद्धव ठाकरे का आयोग पर जोरदार हमला

महानगर मुंबई में कल सर्वपक्षीय ‘सत्य का मोर्चा’ में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की वोट चोरों के खिलाफ जमकर तोप चली। उद्धव ठाकरे ने अपने छोटे भाषण में भी प्रभावी तौर पर वोट चोरों और उनके आश्रयदाताओं का पर्दाफाश किया। वोट चोरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि हमारी यह भूमिका नहीं है कि चुनाव बिल्कुल ही न होने दिए जाएं। हम भी चाहते हैं कि चुनाव हों। सत्ताधारियों को लोकतांत्रिक तरीके से हराना हम भी चाहते हैं, लेकिन अगर दोषपूर्ण मतदाता सूचियों के साथ वोट चोरी करके और पहले से नतीजा तय करके चुनाव कराने की साजिश हो तो ऐसे चुनाव होने दिए जाएं या नहीं, यह जनता तय करेगी। ऐसे शब्दों में उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को कड़ी चेतावनी दी।
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पक्ष और चिह्न दोनों चोरी करने के बाद अब ये लोग मतदाताओं के अधिकार चोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हमने एनाकोंडा शब्द का इस्तेमाल किया था, जो बहुत चर्चा में रहा। शोले फिल्म में एक डायलॉग है दूर गांव से जब आधी रात को बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जाओ नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा। ऐसे में जनता से अपील है कि आज से हमें जागना होगा, नहीं तो एनाकोंडा आ जाएगा। अब हमें इस एनाकोंडा को पिटारे में बंद करना होगा। नहीं तो यह सुधरेगा नहीं। उन्होंने कहा कि अब तो राज्य के मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया है कि राज्य में वोट चोरी के मामले सामने आए हैं।

सत्य की आवाज बुलंद…
मतदाता सूची में
सुधार होना ही चाहिए
विराट मोर्चा ने याद दिलाया संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का इतिहास

चुनावों में वोट चोरी के विरोध में कल मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र ने सच्चाई की आवाज बुलंद की। शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेतृत्व में पैâशन स्ट्रीट से मुंबई मनपा मुख्यालय तक एक विराट मोर्चा निकाला गया।
इस ‘सत्य का मोर्चा’ ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की एकजुटता का इतिहास याद दिलाया। वरिष्ठ नेता शरद पवार, शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात और वामपंथी नेताओं ने मोर्चे को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में हुए घोटालों और वोट चोरी की पोल खोली। लाखों प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि मतदाता सूची में सुधार होना ही चाहिए और वोट चोरी के खिलाफ अपनी एकजुट ‘वङ्कामुट्ठी कसी। इस मोर्चे से गलियों से लेकर दिल्ली तक के वोट चोरों को झटका लगा है। इस ‘सत्य का मोर्चा’ में प्रमुख रूप से शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सांसद अरविंद सावंत, चंद्रकांत खैरे, अनिल देसाई, पूर्व सांसद विनायक राऊत, विधायक अंबादास दानवे, विधायक सुनील प्रभु, एड. अनिल परब, उपनेता सचिन अहिर, सांसद संजय पाटील, शिवसेना सचिव एवं विधायक मिलिंद नार्वेकर, विधायक वरुण सरदेसाई, विधायक मनोज जामसुतकर, बाला नर आदि नेता उपस्थित थे। साथ ही मनसे नेता नितीन सरदेसाई और अमित ठाकरे उपस्थित रहे तो कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात, विधायक विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटील, सचिन सावंत, कांग्रेस नेता नसीम खान, भाई जगताप उपस्थित थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटील, सांसद सुप्रिया सुले, प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे, सांसद निलेश लंके, धैर्यशील मोहिते पाटील, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड तथा मुंबई एनसीपी अध्यक्षा राखी जाधव उपस्थित थे। कम्युनिस्ट पार्टी के कॉमरेड प्रकाश रेड्डी, मिलिंद रानडे और सुभाष लांडे उपस्थित थे। शेकाप से नेता जयंत पाटील उपस्थित थे।

अन्य समाचार