अनिल मिश्रा / उल्हासनगर
उल्हासनगर पुलिस उपायुक्त परिमंडळ चार के आठ पुलिस स्टेशन में चोरी के बढते प्रमाण को देख पुलिस की छवि खराब हो रही थी, जिसके कारण उल्हासनगर अपराध शाखा चार, पुलिस ने गंभीरता से लिया l मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक अशोक पवार ने जाल बिछाकर भिवंडी के बंद विद्यालय सलाउद्दीन, इराणी मस्जिद के पास से एक आरोपी को पकडा l पूछताछ में दस मामले में लिप्त होने की बात आरोपी ने कबूल की। दो अन्य फरार उसके सहयोगियों की पुलिस तलाश में लगी है l
पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर अपराध शाखा पथक ने भिवंडी से सिकंदर मुमताज जाफरी को पकडा l उसके पास से दस मामले उजागार हुए, जो मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में एक, बदलापुर पुलिस स्टेशन (पश्चिम) दो, बदलापुर पुलिस स्टेशन (पूर्व) में तीन, हिल लाईन पुलिस स्टेशन में एक, विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन में दो, कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में एक मामले की बात कबूल की l आरोपी के बताने के अनुसार, 65 ग्राम सोने के अभूषण जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए हैl वहीं सात लाख 50 हजार रुपये के वाहन पकडे हैं l सिकंदर के दो अन्य फरार आरोपी को पुलिस तलाश रही हैl इस मामले ठाणे के पुलिस आयुक्त के वरिष्ठ व उल्हासनगर अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश आव्हाड के देखरेख में दस मामले का निपटारा पुलिस करने में सफल रही l
