मुख्यपृष्ठखेलअमेठी की भारत अकादमी पर ७७ रनों से रोमांचक जीत

अमेठी की भारत अकादमी पर ७७ रनों से रोमांचक जीत

-बाबू के एन सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

स्थानीय पंत स्टेडियम में खेली जा रही बाबू केएन सिंह मेमोरियल अंडर-१४ क्रिकेट लीग के तीसरे दिन भारत क्रिकेट अकादमी पर अमेठी क्रिकेट अकादमी ने सतहत्तर रनों की रोमांचक जीत दर्ज की है।
टॉस जीत कर अमेठी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ३० ओवरों में ९ विकेट खो कर २२५ रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अमेठी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवाकांत यादव ने ५० गेंदों पर ११ चौकों व एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ ७४ रनों की पारी खेली। मंजीत यादव ने ४६ रनों का योगदान दिया। वहीं भारत क्रिकेट अकादमी की तरफ से तेजस पाण्डेय ने ६ ओवर में २३ रन खर्च कर ४ विकेट झटके। अनमोल दूबे ने तीन विकेट लिए।जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत क्रिकेट अकादमी की टीम १४८ रन ही बना सकी। इस प्रकार अमेठी की टीम ने ये मैच ७७ रनों से जीत लिया। भारत क्रिकेट अकादमी की तरफ से अनमोल दूबे ने ५३ रनों का योगदान दिया। मैच में रिज़वान और सुशील ने अंपायरिंग और स्वेत ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

अन्य समाचार