महिला एशिया कप २०२६ में टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ अपने इरादे साफ कर दिए हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन भारतीय सलामी जोड़ी ने उसके इस पैâसले को जल्द ही मुसीबत में बदल दिया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मैदान पर उतरते ही चौकों-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। पावरप्ले में भारत ने ६० रन ठोककर हांगकांग के गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बना दिया। शेफाली वर्मा ने १७ गेंदों में २८ रनों की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन इसके बाद ऋचा घोष भी १३ गेंदों में महज ११ रन बनाकर लौट गईं। हालांकि, इन झटकों का भारतीय बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा। स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभालते हुए हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मंधाना ने महज ६४ गेंदों में १२४ रनों की विस्फोटक पारी खेल डाली। उनकी पारी में १४ चौके और ७ आसमान छूते छक्के शामिल रहे। मंधाना के बल्ले से निकले हर प्रहार के साथ स्टेडियम में भारतीय दबदबा और बढ़ता गया। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड को ९४ रनों से जीतकर धमाकेदार अंदाज में की थी। अब हांगकांग के खिलाफ भी टीम ने आक्रामक तेवर दिखाकर आगामी मुकाबलों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। हांगकांग को अपने पहले मैच में थाईलैंड के हाथों महज ६ रन से हार मिली थी।
