मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की शिवतीर्थ पर भेंट!

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की शिवतीर्थ पर भेंट!

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल शिवतीर्थ निवास पर जाकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से पारिवारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उद्धव ठाकरे करीब ढाई घंटे तक राज ठाकरे के निवास पर थे।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज ठाकरे अपने परिवार के साथ उद्धव ठाकरे के निवास स्थान ‘मातोश्री पर गए थे। इसके १५ दिनों के अंदर ही एक बार फिर उद्धव ठाकरे परिवार सहित राज ठाकरे के निवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर शिवसेना नेता और सांसद संजय राऊत भी साथ थे। इन दोनों नेताओं की भेंट के बाद संजय राऊत ने मीडिया से बातचीत की। संजय राऊत ने कहा कि मैं भी उद्धव ठाकरे के साथ राज ठाकरे के निवास पर गया था। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। संजय राऊत ने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का कोई राजनीतिक कारण नहीं था।

कुंदा मौसी से मिलने गए थे उद्धव ठाकरे – संजय राऊत

शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे कल मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिलने उनके शिवतीर्थ निवास पर गए थे। इस बारे में शिवसेना सांसद संजय राऊत ने बताया कि उन्होंने वहां कुंदा मौसी से भी मुलाकात की।
गणेशोत्सव के दौरान उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे के घर गए थे। तब राज ठाकरे की मां यानी उद्धव ठाकरे की मौसी, भीड़ के कारण वहां बात नहीं कर पाई थीं। इसलिए उन्होंने उद्धव ठाकरे से कहा था कि तुम मुझसे मिलने फिर से आना। इसी कारण उद्धव ठाकरे कल कुंदा मौसी से मिलने राज ठाकरे के घर गए थे। संजय राऊत ने कहा कि मैंने बता दिया है कि वे क्यों मिलने गए थे। मेरा विश्वास किया जाना चाहिए क्योंकि मैं सच बोलता हूं।

अन्य समाचार