मुख्यपृष्ठनए समाचारअहसान फरामोश बिकाऊ लोगों ने खुद को बेच दिया है...आदित्य ठाकरे का...

अहसान फरामोश बिकाऊ लोगों ने खुद को बेच दिया है…आदित्य ठाकरे का गद्दार सांसदों पर तीखा हमला

`आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि हम लोग एक बार फिर गंदी राजनीति को देख रहे हैं। महाराष्ट्र इस तरह की गंदी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। राजनीति के इस अंधेरे दौर में केवल हमारी ‘मशाल’ ही प्रकाश देने का काम करेगी।’

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना सांसदों की कथित गद्दारी को लेकर घमासान तेज हो गया है। शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। गद्दारी की राह पर गए एक सांसद द्वारा शिवसेना नेताओं पर सवाल उठाए जाने के बाद आदित्य ठाकरे ने जमकर खबर ली।
शिवसेना के ६०वें स्थापना दिवस के अवसर पर किए गए अपने पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य एक बार फिर गंदी राजनीति का भयानक उदाहरण देख रहा है। उन्होंने कहा कि अहसान फरामोश और बिकाऊ मानसिकता वाले कुछ लोग जो २०२४ में जिस शिवसेना के टिकट पर जीतकर आए, उसी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। वे चाहे कितने भी बहाने करें, लेकिन सच्चाई सिर्फ इतनी है कि उन्होंने खुद को बेच दिया है। उन्होंने केवल खुद को ही नहीं, बल्कि अपनी प्रतिष्ठा, अपना नाम और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा दिया है। आदित्य ठाकरे ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर बागी सांसदों को निशाने पर लिया। गौरतलब है कि शिवसेना के कुछ सांसदों के शिंदे गुट में जाने की अटकलों के बीच पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे में आदित्य ठाकरे का यह बयान बागी नेताओं के खिलाफ सीधा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

अन्य समाचार