अनिल मिश्र / पटना
केंद्र की मोदी सरकार के विगत बारह वर्षों के कार्यकाल में दो वर्षों से देश के सजग, साहसी, लोकप्रिय नेता, छात्रों की आवाज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में मुखरता से अपनी बात रखने तथा छात्र-युवाओं के सब्र का ज्वालामुखी फूटने के बाद से भाजपा-आरएसएस ने वर्षों पुराने अपने इस्तीफा न देने के प्रचलन को सदन से सड़क तक चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं देशवासी अब केंद्रीय गृह मंत्री से लोकसभा में देशभर में चले आंदोलनों को कुचलने के लिए एके-47 से पैलेट गन, लाठियां, गोलियां आखिर किसके आदेश से चलाई गईं, यह जानना चाहते हैं।
विगत कई दिनों से संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी दलों के सांसद लगातार गृह मंत्री से जवाब मांग रहे हैं, तो दूसरी ओर देशभर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन कर रहे हैं।
इस संबंध में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष ऐन-केन-प्रकारेण सदन की समाप्ति तक गृह मंत्री को आने नहीं देना चाहते, तो दूसरी ओर सशक्त विपक्ष लगभग पूरे संसद सत्र में पूरे परिसर में “गृह मंत्री जवाब दें” के नारे लगा रहा है और पूरा देश समर्थन करते हुए सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।
यह उपर्युक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, मिथिलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही हैं।
