अनिल मिश्र / पटना
बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर आज मंगलवार को जमकर बवाल होता रहा। इस बीच आज अलग-अलग छात्र संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। इस बीच पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। आज छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस बीच पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग किये हुए रखा। आज डाकबंगला चौराहा पर जैसे ही छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। बता दें कि छात्रों ने आज लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया था। इसी को देखते हुए यहां पुलिस मुस्तैद है। डाक बांग़ला चौराहा पर भारी लोहे का चदरा से पहली बार छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया है। पटना में बीपीएससी TRE-4 परीक्षा में एकल परीक्षा (सिंगल एग्जाम) लागू करने और नेगेटिव मार्किंग खत्म करने जैसी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। 25 अगस्त मंगलवार को छात्रों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की तरफ मार्च किया और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस व सीआरपीएफ के साथ उनकी झड़प हुई। आज छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए गांधी मैदान से मार्च निकाला। डाकबंगला चौराहे पर बेरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। टकराव के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया तथा कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। इस बीच जनता दल यूनाइटेड ने इस आंदोलन को तार्किक नहीं बताया है और छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी है, जबकि कुछ विपक्षी दलों ने छात्रों के इस मार्च का समर्थन किया है। बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी TRE-4 परीक्षा में एकल परीक्षा (सिंगल एग्जाम) लागू करने और नेगेटिव मार्किंग खत्म करने जैसी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। आज मंगलवार को छात्रों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की तरफ मार्च किया। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस व सीआरपीएफ के साथ उनकी झड़प हुई। बीपीएससी TRE-4 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में चल रहा छात्र आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। इधर कई दिनों से धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पहुंचने से आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिला है। चिराग ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनीं और कहा कि उनकी उचित चिंताओं को सरकार के सामने रखा जायेगा। इस बीच छात्रों से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री के सामने छात्रों की मांगें रखेंगे और समाधान निकालने का आग्रह करेंगे। ऐसे में अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उनकी प्रस्तावित मुलाकात को आंदोलन के अगले कदम के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं छात्रों का आंदोलन फिलहाल जारी है और उनकी प्रमुख मांगें परीक्षा प्रणाली, नेगेटिव मार्किंग, डोमिसाइल और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़ी हैं। मंगलवार के प्रदर्शन के बाद सरकार और छात्रों के बीच बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद बढ़ी है।
