-इंस्टाग्राम पर होली ने ट्रोल के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान, वह गधा कितना हास्यास्पद है।’
-सीमा श्रीवास्तव
बेटी का प्यार, मां का संसार
बेटियां इसीलिए जरूरी होती हैं। जब मां-बाप को छोड़कर बेटा चला जाता है, तब उन्हें बेटियां संभालती है। जी हां, यह सेलिब्रेटी दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई है। जब फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम की बेटी हार्पर बेकहम ने एक भावपूर्ण मां-बेटी की पोस्ट के जरिए अपनी मां विक्टोरिया को याद किया। ऐसे समय जब बेटे ब्रुकलेन ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं, १५ वर्षीय इस खूबसूरत युवती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोर्टोफिनो की छुट्टियों के दौरान समुद्र के सामने खड़ी अपनी और विक्टोरिया की एक तस्वीर साझा की। विक्टोरिया ने एक खूबसूरत हल्के भूरे रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसके ऊपर नारंगी रंग का पारदर्शी कवर-अप था। वहीं हार्पर ने स्पैगेटी स्ट्रैप वाली एक क्लासी सफेद ड्रेस और किटन हील्स पहनने का विकल्प चुना। फोटो के ऊपर हार्पर ने अपनी मां के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। उसने कहा, ‘मेरी पूरी दुनिया,’ इसके बाद उसने दो गुलाबी दिल वाले इमोजी और एक परी का चित्र बनाया। विक्टोरिया ने बाद में उस फोटो को अपने अकाउंट पर दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं हार्पर!!’ हार्पर, विक्टोरिया और डेविड बेकहम की सबसे छोटी संतान होने के साथ-साथ उनकी इकलौती बेटी भी हैं। उसके तीन बड़े भाई हैं- रोमियो, क्रूज और ब्रुकलिन। ब्रकलिन परिवार से अलग रहता है।
ट्रोलर को लताड़ा!
जियोर्डी शोर स्टार होली हेगन ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया है, जिसने उनके बीबीएल (ब्रेस्ट ब्लड ब्लीडिंग) का मजाक उड़ाया था। दो बच्चों की मां ने २०१७ में तीन बार ब्राजीलियन बट लिफ्ट सर्जरी करवाई थी, क्योंकि वह अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं थी। होली ने सर्जरी के प्रति अपने लगाव को पीछे छोड़ दिया है और अब वह अधिक प्राकृतिक रूप पाने के लिए प्रतिबद्ध है। जून में अपनी बेटी मैडिसन-डार्सी को जन्म देने के बाद होली अब अपने प्रसवोत्तर फिटनेस सफर पर हैं। लेकिन, चूंकि वह खुलकर अपने प्रशंसकों को अपनी स्वस्थ नई जीवनशैली की झलक दिखा रही हैं, इसलिए दुर्भाग्य से वह क्रूर टिप्पणियों का निशाना भी बन गई हैं। इंस्टाग्राम पर होली ने ट्रोल के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान, वह गधा कितना हास्यास्पद है।’ उसने पलटवार करते हुए कहा, ‘हां, ऐसा ही है, लेकिन मैं रविवार को दूसरी महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करने वाली महिला होने के बजाय अपने नितंबों को हास्यास्पद बनाना ज्यादा पसंद करूंगी। मुझे उम्मीद है कि इससे आपको अच्छा लगा होगा।’ ३४ वर्षीय होली ने फिर स्वीकार किया कि वह जानती है कि उसका बीबीएल ‘बेवकूफी भरा दिखता है’ और वह ‘१० साल बाद भी इसका खामियाजा भुगत रही है।’ ब्राजीलियन बम लिफ्ट (बीबीएल) में शरीर के किसी अन्य हिस्से से वसा को लाइपोसक्शन द्वारा निकालकर नितंबों में इंजेक्ट किया जाता है। होली ने स्वीकार किया, ‘लोग ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे मेरे पास आईना ही न हो। लेकिन सच कहूं तो मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी दिखूंगी। मुझे पता है कि यह अजीब लग रहा है।’
