मुख्यपृष्ठखेलविराट ने जीता फैंस का दिल

विराट ने जीता फैंस का दिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज न्यूजीलैंड ने २-१ से अपने नाम कर ली। इंदौर में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया की हार के बाद स्टेडियम का माहौल अचानक हैरान करने वाला हो गया। मैच खत्म होते ही दर्शकों के एक वर्ग ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। होल्कर स्टेडियम में ‘गंभीर हाय-हाय’ के नारे गूंजने लगे, जबकि उस समय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर ही मौजूद थे। इस नजारे ने सभी को चौंका दिया। नारेबाजी के बीच विराट कोहली भी वहां खड़े थे और वह यह सब देखकर असहज नजर आए। आखिरकार विराट ने भीड़ की ओर इशारा करते हुए उन्हें शांत रहने का संकेत दिया। उनका यह रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अन्य समाचार