मुख्यपृष्ठग्लैमरवामीका गब्बी का नया अंदाज...डीसी की झलक में दिखा असर

वामीका गब्बी का नया अंदाज…डीसी की झलक में दिखा असर

हिमांशु राज

फिल्म ‘डीसी’ की झलक भले ही सिर्फ तीस सेकंड की हो, लेकिन इस छोटे से वक्त में वामीका गब्बी सबका दिल जीत लेती हैं। वीडियो शुरू होते ही एक रहस्यमय सा माहौल बनता है-हल्की रौशनी, लंबा रास्ता और गहरी खामोशी। लोकेश कनगराज घायल चेहरे और थकी चाल के साथ नज़र आते हैं, लेकिन जैसे ही स्क्रीन पर वामीका गब्बी ‘चंद्रा’ बनकर कदम रखती हैं, सारा फोकस उन पर टिक जाता है।वामीका का चलना इतना सहज और आत्मविश्वास भरा है कि दर्शक उनकी ओर खिंच जाते हैं। बिना ज्यादा मेकअप, बिना भारी-भरकम डायलॉग्स-फिर भी उनकी मौजूदगी बहुत असरदार लगती है। उनके चेहरे के भाव, आंखों की गहराई और उस सादगी में छुपी गरिमा-सब मिलकर पर्दे पर एक खास जादू रचते हैं।इस झलक में सबसे खूबसूरत बात यह है कि वामीका किसी संवाद के बिना भी पूरा एहसास जगा देती हैं। बस उनका आना ही दृश्य को नई जान दे देता है। अगर यह सिर्फ झलक का असर है, तो सोचिए फ़िल्म में उनका किरदार कितना दमदार होगा। ‘डीसी’ देखकर यही लगता है कि यह वामीका गब्बी के करियर का एक नया और शानदार मोड़ बनने वाली है।

अन्य समाचार