मुख्यपृष्ठग्लैमरकियारा संग इतनी चिपका-चिपकी जरूरी थी?.. ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का कबूलनामा

कियारा संग इतनी चिपका-चिपकी जरूरी थी?.. ‘टॉक्सिक’ को लेकर यश का कबूलनामा

यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपने एक्शन के साथ-साथ बोल्ड सीन्स को लेकर भी खूब चर्चा में है। फिल्म में कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ यश के इंटिमेट सीन्स देखने को मिलेंगे। अब सवाल उठा कि इन सीन्स को देखकर पत्नी राधिका पंडित का क्या रिएक्शन होगा? यश ने खुद इसका मजेदार जवाब दिया। उन्होंने माना कि राधिका को उन्हें स्क्रीन पर ऐसे सीन्स करते देख अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन वह उनके काम और फैसलों को समझती हैं और उन पर पूरा भरोसा करती हैं। यश ने कहा कि कोई भी पार्टनर ऐसे पलों को देखकर थोड़ा असहज जरूर होगा। हालांकि, उनके लिए ये सिर्फ फिल्म की कहानी का हिस्सा, जो जरूरी भी था। अब फैंस के बीच चर्चा है कि राधिका जब ‘टॉक्सिक’ में यश के बोल्ड अवतार को देखेंगी, तो उनका रियल रिएक्शन आखिर कैसा होगा? फिल्म २६ अगस्त को रिलीज होने वाली है।

अन्य समाचार