मुख्यपृष्ठखेल`हम दोनों एक ही हैं!'

`हम दोनों एक ही हैं!’

-आम्रपाली-निरहुआ की केमिस्ट्री पर नया खुलासा
`शूटिंग के बाद काजल ने निरहुआ को दो मिनट अकेले में बात करने के लिए मैसेज किया था, लेकिन वह मैसेज आम्रपाली ने पढ़ लिया और जवाब दिया कि जो भी कहना हो, उनके सामने कहो, क्योंकि `हम दोनों एक ही हैं।’
भोजपुरी इंडट्री में फिर से आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी चर्चा में है। रियलिटी शो `भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी ने ऐसा किस्सा सुनाया कि सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। काजल के मुताबिक, फिल्म आशिक आवारा की शूटिंग के दौरान आम्रपाली के सेट पर पहुंचते ही निरहुआ असहज हो गए थे। असली ट्विस्ट तब आया, जब काजल ने दावा किया कि उन्होंने निरहुआ को अकेले बात करने के लिए मैसेज किया, लेकिन जवाब आम्रपाली की तरफ से आय, `जो कहना है, मेरे सामने कहो…हम दोनों एक ही हैं।’ इस बयान ने शो में मौजूद सभी को चौंका दिया। रानी चटर्जी का रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ पहले भी कई बार अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बता चुके हैं।

अन्य समाचार