-कुंभ में आपको अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था, लेकिन आप आम्रपाली के साथ हाथ पकड़कर स्नान करते नजर आए। बाहर भी हमेशा आम्रपाली के साथ दिखते हैं, पत्नी के साथ नहीं।
-निरहुआ-आम्रपाली पर काजल राघवानी के तीखे सवाल
भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों ऐसा ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। एक डिनर पार्टी के बाद काजल राघवानी का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर सवालों की झड़ी लगा दी। काजल ने साफ कहा, ‘दिनेश जी कहते हैं कि वो मेरी औकात दिखा देंगे, लेकिन ऐसा कहकर आपने अपनी ही औकात दिखाई है। पहले आपकी इज्जत करती थी, अब वो जीरो परसेंट है।’ यहीं नहीं, काजल ने आम्रपाली और निरहुआ की नजदीकियों पर भी तंज कसते हुए दावा किया, ‘जब शॉट रेडी होता था तो आप दोनों कमरे में इतनी देर क्या करते रहते थे? लोग बुलाते रहते थे, फिर भी बाहर नहीं आते थे।’ आगे कहा, ‘कुंभ में आपको अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था, लेकिन आप आम्रपाली के साथ हाथ पकड़कर स्नान करते नजर आए। बाहर भी हमेशा आम्रपाली के साथ दिखते हैं, पत्नी के साथ नहीं।’
