अनिल मिश्र / पटना
देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय- जनप्रिय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष , कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, इंडिया गठबंधन के महानायक राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव में कहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव की पूर्णावृति तो नहीं के वक्तव्य का शत प्रतिशत समर्थन करते हुए इस बात की आशंका से बिहार के 7 करोड़ 45 लाख मतदाता मालिकों को आगाह करने का काम कांग्रेस पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं घर- घर, जन- जन में पहुँचाएँगे। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू,पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी आदि ने कहा कि बिहार में आनन- फानन में चुनाव आयोग द्वारा कराए गए एस आर आई के बाद राज्य के 65 लाख मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर करना, अंतिम समय में वोटर लिस्ट का प्रकाशन से मतदाता सशंकित है। इन सभी नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार पिछले चुनाव में महागठबंधन एवं एन डी ए के बीच केवल 12, 500 वोट तथा 7 सीटों का मामुली अंतर , जिसमें महागठबंधन की दर्जनों सीट हज़ार वोट के अंतर से शाम में ऐन, केन प्रकार से जितने का काम किया था, जिसकी पूर्णावृति इस चुनाव में ना हो। सभी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी आज बिहार के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से सार्वजानिक रूप से हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार अंतिम वक्त में वोट की चोरी हुई, तथा कैसे एक ही नाम पर सैकड़ों वोट दिए गए सहित दर्जनों उदाहरण देते हुए देश और बिहार की देवतुल्य जनमानस को बताने का काम किया है।
