मुख्यपृष्ठग्लैमर‘शरवरी कहां है?

‘शरवरी कहां है?

आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की स्पाई-यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग का विषय बना हुआ है। कई दिनों बाद भी टीजर को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को एक्शन करती हुई आलिया भट्ट पसंद नहीं आईं, जबकि कुछ ने बॉबी देओल के हरियाणवी एक्सेंट पर सवाल उठाए। इसके अलावा, टीजर में शरवरी की गैरमौजूदगी को लेकर भी दर्शकों ने नाराजगी जताई और इसे आलिया का पीआर स्टंट तक बताया। इन आलोचनाओं के बीच आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शरवरी के साथ कुछ मजेदार तस्वीरें साझा कर ट्रोल्स को जवाब दिया। तस्वीरों के साथ उन्होंने वैâप्शन लिखा, ‘शरवरी कहां है?’ दोनों अभिनेत्रियों के हल्के-फुल्के अंदाज ने यह साफ कर दिया कि उनके बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा या तनाव नहीं है। दरअसल, टीजर का शीर्षक ‘द फर्स्ट किल’ था, जो आलिया के किरदार की पहली मिशन कहानी की ओर इशारा करता है। इसलिए टीजर का फोकस मुख्य रूप से उनके किरदार पर रखा गया था। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहानी की इस बारीकी को नजरअंदाज कर ट्रोलिंग को ज्यादा महत्व दिया। हालांकि, फिल्म की वास्तविक गुणवत्ता का अंदाजा केवल टीजर से लगाना जल्दबाजी होगी।

अन्य समाचार