बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में मुंबई के `लालबाग के राजा’ पंडाल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है। हालांकि, एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी के साथ स्कूटी पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। अब उन्हें सोशल मीडिया पर हेलमेट न लगाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद जैसे ही वरुण पंडाल से बाहर निकले तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। एक फोटोग्राफर वरुण को अपनी स्कूटी पर पंडाल से थोड़ी दूर ले गया। वरुण खुशी-खुशी पीछे बैठे नजर आए। वह भी बिना हेलमेट के…!
