मुख्यपृष्ठनए समाचारधनुष बाण किसका? ...मनपा चुनाव से पहले होगा फैसला

धनुष बाण किसका? …मनपा चुनाव से पहले होगा फैसला

-१२ नवंबर से लगातार होगी अंतिम सुनवाई
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
शिवसेना पक्ष और उसके चुनाव चिह्न ‘धनुष बाण’ पर असली अधिकार किसका है, इस पर पैâसला महाराष्ट्र की मनपा और अन्य स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव से पहले सुनाया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को इस संबंध में स्पष्ट संकेत दिए।
चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतिम सुनवाई जल्द से जल्द करने की मांग की थी। अदालत ने यह मांग स्वीकार करते हुए १२ नवंबर से लगातार और अंतिम सुनवाई करने का निर्णय लिया है। मुंबई-ठाणे सहित राज्य की सभी मनपाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसे देखते हुए उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि शिंदे गुट को शिवसेना नाम और धनुष बाण चिह्न का उपयोग करने से रोका जाए। उन्होंने इस संबंध में दायर अंतरिम याचिका के साथ मूल याचिका पर जल्द पैâसला करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई के लिए तैयार है। कल न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। इस दौरान कपिल सिब्बल ने शिवसेना पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य की मनपाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव जनवरी में हो सकते हैं। चुनावों से पहले ही कोर्ट की तरफ से पैâसला आना अपेक्षित है। इस बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता असीम सरोदे ने कहा कि शिवसेनापक्षप्रमुख का दावा संवैधानिक दृष्टि से मजबूत है। ठोस सबूत और कागजपत्र के चलते यह पैâसला हमारे पक्ष में आएगा।

अन्य समाचार