मुख्यपृष्ठग्लैमरकिसका है ये ‘सीक्रेट अकाउंट’? चैनिंग टैटम पर लगा...एक्स की जासूसी का...

किसका है ये ‘सीक्रेट अकाउंट’? चैनिंग टैटम पर लगा…एक्स की जासूसी का आरोप

हॉलीवुड स्टार चैनिंग टैटम की लव लाइफ में एक बार फिर गॉसिप का तड़का लग गया है। इस बार मामला किसी नई फिल्म का नहीं, बल्कि एक कथित फेक इंस्टाग्राम अकाउंट का है। दावा किया जा रहा है कि इस ‘बर्नर’ अकाउंट के जरिए चैनिंग अपनी एक्स गर्लफ्रैंड जो क्राविट्ज और पूर्व पत्नी जेना डिवान पर नजर रख रहे थे और उनके खिलाफ पोस्ट भी किए जा रहे थे। मामला तब और मसालेदार हो गया, जब लोगों ने नोटिस किया कि उस अकाउंट को कथित तौर पर सिर्फ चैनिंग के आधिकारिक अकाउंट से फॉलो किया जा रहा था। लेकिन चैनिंग ने इन आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। उनका कहना है कि वह इस अकाउंट के पीछे नहीं हैं और उन्हें बेवजह इस मामले से जोड़ा जा रहा है।

अन्य समाचार