मुख्यपृष्ठग्लैमररश्मिका को क्यों होती हैरानी

रश्मिका को क्यों होती हैरानी

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ‘आस्क मी’ सेशन रखा, जिसमें उन्होंने पैंâस के कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक यूजर ने उनसे साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बारे में पूछा कि उन्हें उनकी कौन-सी बात सबसे ज्यादा पसंद है। रश्मिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्हें यह देखकर हैरानी होती है कि महेश बाबू कभी बूढ़े नहीं होते, बल्कि हर साल और भी जवान लगते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें बेहद प्रेरित करती है। रश्मिका और महेश बाबू पहले भी साथ काम कर चुके हैं, और अभिनेत्री ने उनके अनुशासन और एनर्जी की जमकर तारीफ की।

अन्य समाचार