मुख्यपृष्ठनए समाचारतीन कोचों की खिड़कियां टूटीं, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
नागपुर से मुंबई आ रही दूरंतो एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना ने एक बार फिर चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। २५ सितंबर की रात करीब ८:२७ बजे बोरखेड़ी स्टेशन के आगे ट्रेन पर बाहर से पत्थर या कोई वस्तु फेंकी गई। इसकी चपेट में ए-१, बी-२ और बी-५ कोच आए और तीनों कोचों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन में करीब सात किलोमीटर के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। आसपास के बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों में भी पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। यह अकेली घटना नहीं है। रेलवे के अनुसार, जुलाई से दिसंबर २०२५ के बीच देशभर में ट्रेनों पर पत्थरबाजी के १,६९८ मामले दर्ज हुए और ६६५ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बावजूद चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं पूरी तरह थम नहीं रही हैं।

अन्य समाचार