मुख्यपृष्ठनए समाचारकथावाचक अनिरुद्धाचार्य के ख‍िलाफ काशी में महि‍लाओं ने खोला मोर्चा ...पोस्‍टर बैनर...

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के ख‍िलाफ काशी में महि‍लाओं ने खोला मोर्चा …पोस्‍टर बैनर के साथ प्रदर्शन कर अभ‍ियोग पंजीकृत करने की उठाई मांग

उमेश गुप्ता / वाराणसी

कथावाचक और समाजसेवी के तौर पर पहचाने जाने वाले अनिरुद्धाचार्य के ख‍िलाफ मंगलवार को बनारस में महि‍लाओं ने मोर्चा खोल द‍िया। महि‍लाओं ने पोस्‍टर बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए उनपर अभ‍ियोग पंजीकृत करने की मांग की है। इस दौरान मह‍िलाएं लगातार नारेबाजी करती रहीं और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए व‍िध‍िक कार्रवाई की मांग की।

शंकर सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह तक करने के लिए तैयार हैं। कहा क‍ि अनि‍रुद्धाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर महिलाएं पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगी, सड़कों पर उतरेंगे और आमरण अनशन पर बैठ जाएगी। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों के प्रति पूरे देश में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

शंकर सेना उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी और उनके साथ उनकी तमाम पदाधिकारी गणों और कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्धाचार्य प्रकरण में उनके पुतले के मुंह पर कालिख पोता है। अनिरुद्धाचार्य के चेहरे पर लिखा था मैंने चार बार मुंह मारा माथे पर लिखा था टेस्ट ड्राइव। अन्य शरीर पर तमाम स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान मह‍िलाओं बच्चियों ने अनिरुद्धाचार्य के पुतले का मुंह काला किया।

इस दौरान महिलाएं कथा वाचक के पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग कर रही थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को दीनदयाल हस्तकला संकुल से आगे नहीं बढ़ने दिया। जबकि महिलाओं की मांग थी कि वह कचहरी पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार प्रीति पांडे ने आक्रोशित महिलाओं से ज्ञापन लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं व‍िरोध प्रदर्शन के दौरान महि‍लाओं ने पुतले का मुंह काला करने के बाद आक्रोश में जूते चप्पलों से पीटकर बुरी तरह से पुतले को घसीटा। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई क‍ि अनिरुद्ध आचार्य के विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम तथा बाल यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाए। मह‍िलाओं ने कहा क‍ि यद‍ि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो देश भर में प्रदर्शन करने को वह बाध्‍य होंगी।

अन्य समाचार