या मी गौतम अपनी खूबसूरती और उम्दा अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब तक उन्हें वह पहचान और सम्मान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में यामी ने इस बात पर खुलकर बात की कि उन्हें कई बार अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन जीत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें अब परेशान नहीं करती क्योंकि उन्होंने भगवद गीता से सीखा है कि इंसान को सफलता या असफलता से जुड़कर नहीं रहना चाहिए। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अब दूसरों की मान्यता पर निर्भर रहना बंद कर दिया है। उनके अनुसार, असली अवॉर्ड दर्शकों का प्यार और फिल्ममेकर्स का भरोसा है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब दर्शक उन्हें प्यार करते हैं और निर्देशक उन पर विश्वास जताते हैं, तो यही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
