फिल्मी दुनिया में सिर्फ हुनर होना ही काफी नहीं, खुद को लगातार याद दिलाते रहना भी जरूरी है! ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ और ‘कोहरा’ फेम हरलीन सेठी ने इंडस्ट्री के इसी कड़वे सच से पर्दा उठाया है। उनका कहना है कि कलाकारों की भीड़ में फिल्मकारों को बार-बार बताना पड़ता है कि ‘मैं भी हूं।’ हरलीन के मुताबिक, यहां काम मांगने में शर्म कैसी? लोगों से मिलिए, इंटरनेट मीडिया पर अपना काम डालिए और खुद को दिखाते रहिए, तभी लोग आपको याद रखेंगे। उन्होंने तो इंडस्ट्री को सेल्स की नौकरी जैसा तक बता दिया, जहां कलाकार को खुद ही अपना ‘प्रोडक्ट’ बनकर खुद को पेश करना पड़ता है। हरलीन ने माना कि मेहनत जरूरी है, लेकिन किस्मत का तड़का भी चाहिए। सही वक्त, सही जगह और सही फिल्मकार मिल जाए तो बाजी पलटते देर नहीं लगती। वहीं बिना औपचारिक अभिनय प्रशिक्षण के सीनियर कलाकारों के सामने काम करने को लेकर भी उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
