मुख्यपृष्ठसमाचारयुवक ने महिला से की अश्लीलता, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

युवक ने महिला से की अश्लीलता, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

राजेश सरकार
प्रयागराज। अश्लीलता पर उतारू एक युवक ने अपना निजी अंग महिला को दिखाकर उसे भद्दे इशारे किए और अपशब्द कहे। महिला ने उसका वीडियो बना लिया और पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला प्रयागराज के गंगानगर में उतरांव थाना के आरा खुर्द गांव का बताया गया है। पीड़ित के पास घटना का वीडियो भी है। आरा खुर्द गांव निवासी एक महिला जिसका पति विदेश में है। वह घर पर बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि 27 अक्टूबर की शाम को गांव का ही रहने वाला युवक इमरान पुत्र नियाज अहमद महिला के घर आया। वह महिला को गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील हरकत करने लगा। महिला के मुताबिक उसने विरोध किया तो इमरान ने अपना लोअर उतार कर महिला के सामने प्रदर्शन करने लगा। बताया जाता है कि महिला ने किसी से इसका वीडियो बनवा लिया। उक्त वीडियो के आधार पर महिला ने तहरीर दी तो पुलिस फौरन मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य समाचार