आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: समय अनुकूल है। करियर में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अच्छे मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृषभ: धैर्य और संयम से किए गए कार्य सफल होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत है। यदि नौकरी कर रहे हैं तो अधिकारियों का साथ मिलेगा। मिथुन: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कर्क: परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल प्राप्त होगा। सिंह: रुके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बनी रहेगी। कन्या: नई योजनाओं को पूरा करने हेतु आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। तुला: यदि आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। वृश्चिक: विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धनु: नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए दिन शुभ है। यात्रा लाभदायक हो सकती है। व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग हैं। मकर: करियर में सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कुंभ: अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। किसी विवाद में न पड़ें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा आत्मविश्वास में कमी न आने दे। मीन: मानसिक उलझन और मन में अशांति बनी रहेगी। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

अन्य समाचार