मुख्यपृष्ठअपराधप्रेम संबंध के चलते हुई हत्या में दो आरोपी को वापी से...

प्रेम संबंध के चलते हुई हत्या में दो आरोपी को वापी से किया गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह /पालघर

पालघर जिले के तारापुर इलाके में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गुजरात के वापी से गिरफ्तार किया है। 3 सितंबर 2025 को तारापुर के परनाळी स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले हरिश सुखाड़िया (उम्र 30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और तारापुर पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी, खुफिया तंत्र और लगातार प्रयासों के आधार पर हत्या में शामिल दोनों आरोपियों सुरेंद्र चंद्र सिंह (उम्र 34 वर्ष) तथा रेखा दुर्गादास वैष्णव (उम्र 25 वर्ष) निवासी परनाळी, पालघर को वापी (गुजरात) से हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम संबंधों के चलते हत्या करना कबूल किया है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर निवास कणसे द्वारा की जा रही है।

अन्य समाचार