मुख्यपृष्ठनए समाचारदेवनार पुलिस की बड़ी कामयाबी: झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के...

देवनार पुलिस की बड़ी कामयाबी: झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों से 100 लापता मोबाइल फोन बरामद

सगीर अंसारी
देवनार पुलिस स्टेशन की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से गुम हुए कुल 100 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए है।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बासित अली सय्यद पुलिस निरीक्षक विजय कुमार अम्बरगे के कुशल मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन को साइबर सेल के पुलिस उपनिरीक्षक अभिजीत देशमुख के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें टीम के अन्य सदस्य महिला सिपाही स्वर्ण सीरतर, सिपाही नीलेश शिंदे और सुशांत पवार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम ने आधुनिक तकनीक और कड़ी मेहनत के जरिये कई राज्यों में फैले नेटवर्क का पता लगाया और संबंधित इलाकों में अभियान चलाकर ये मोबाइल फोन बरामद किये। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नागरिकों की मेहनत की कमाई से खरीदी गई चीजें सुरक्षित रह सकें।

देवनार पुलिस की इस सफलता से न सिर्फ मोबाइल धारकों को राहत मिली है, बल्कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

अन्य समाचार