मुख्यपृष्ठनए समाचारआज गुरुपूर्णिमा...‘मातोश्री' पर शिवसेनाप्रमुख को मानवंदना!

आज गुरुपूर्णिमा…‘मातोश्री’ पर शिवसेनाप्रमुख को मानवंदना!

शिवसैनिकों का उमड़ेगा जनसैलाब

सामना संवाददाता / मुंबई
मराठी माणुस में आत्मसम्मान की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे को आज १० जुलाई को ‘मातोश्री’ पर मानवंदना अर्पित की जाएगी। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस भावपूर्ण समारोह में मुंबई सहित महाराष्ट्र के कोने-कोने से हजारों निष्ठावान शिवसैनिकों का अथाह जनसैलाब उमड़ेगा। शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे इस मानवंदना को स्वीकार करेंगे।
शिवसेनाप्रमुख ने अपने ज्वलंत विचारों से मराठी माणुस के जीवन का उद्धार किया। आज भी उनके विचार मराठी जन और शिवसैनिकों में नव चैतन्य का निर्माण करते हैं इसलिए गुरुपूर्णिमा के अवसर पर अपने नेता का वंदन करने के लिए शिवसैनिक बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं। इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा के मौके पर ‘मातोश्री’ पर शिवसैनिकों के जत्थे के जत्थे पहुंचेंगे।
शिवतीर्थ पर भी वंदन
शिवसेनाप्रमुख के शिवतीर्थ पर स्थित स्मृतिस्थल पर भी शिवसैनिक उन्हें वंदन अर्पित करेंगे। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर स्मृतिस्थल परिसर में आकर्षक फूलों की सजावट की जाएगी।

अन्य समाचार