मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : टेनिस का रोमियो

आउट ऑफ पवेलियन : टेनिस का रोमियो

अमिताभ श्रीवास्तव

टेनिस का रोमियो
रोमियो बोले तो एक ऐसा तीरंदाज जिसका निशाना अचूक रहता था और रोमांस उसमें भी अव्वल था। अब यह रोमियो तीरंदाज तो नहीं रहा, मगर टेनिस का दिग्गज खिलाड़ी है। अगर उसे टेनिस का रोमियो कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि वो जितनी लड़कियों के साथ डेट करता है और जितनी लड़कियों के प्रेम में पड़ता है, उतना कोई दूसरा टेनिस खिलाड़ी नहीं। इनका नाम है ग्रिगोर दिमित्रोव। विंबलडन में शानदार प्रदर्शन कर रहा था। नंबर वन सीड जैनिक सिनर से दो सेट हरा भी दिए थे। यह एक उलटफेर होनेवाला था कि वो चोटिल हो गया। उसे मैच छोड़ना पड़ा। इस तरह हारते हुए सिनर को अभयदान मिल गया। बहरहाल, वो टेनिस में भले अनलकी है मगर प्यार-मोहब्बत में अव्वल है। कहते भी हैं कि बुल्गेरियाई लोगों का एक डेटिंग इतिहास है। फिलहाल, वो हॉलीवुड अभिनेत्री इजा गोंजालेज के साथ प्रेम प्रसंग में है। सबने देखा जब दिमित्रोव ने निकोलस जैरी को हराया था तो उसने दर्शक दीर्घा में जाकर इजा को चूम लिया था। पिछले साल इस टेनिस स्टार के लव आइलैंडर एकिन-सु कुल्कुलोग्लू के साथ डेटिंग करने की खबरें आई थीं। तो इससे पहले २०२३ में दिमित्रोव ने सुपर मॉडल मैडलिना गेनिया को डेट किया था। यही नहीं २०२० में वह रूसी अरबपति और कुलीन एल्डार उस्मानोवा की बेटी और लक्जरी इंटरनेशनल मैगजीन के सीईओ लोलिता उस्मानोवा के प्रेम पात्र बन चुका था और वह भी तब जब उसका निकोल शेर्जिंगर के साथ चार साल का रिश्ता खत्म हो गया था। दिमित्रोव ने मारिया शारापोवा के साथ भी डेटिंग की कोशिश की थी। सेरेना विलियम्स के साथ भी उसका नाम जुड़ा था। तो है न वो टेनिस का रोमियो।
हुमैरा का सड़ा
हुआ शव मिला
वो पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्री थीं और उनकी उम्र थी ३२ साल। वैâसे मरी पता नहीं, मगर उनका सड़ा हुआ शव उनके ही घर से २० दिनों बाद बरामद किया गया। जी हां, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो अपने कराची वाले अपार्टमेंट में मृत पाई गर्इं। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हुमैरा असगर वैसे तो ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस नहीं थीं, लेकिन उनकी डिजिटल मौजूदगी बहुत तगड़ी थी और उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। इंस्टाग्राम पर उनके ७,१३,००० से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उन्होंने खुद को थिएटर, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल, पेंटर और मूर्तिकार बताया था। उनका ज्यादातर फोकस पैâशन, खूबसूरती और फिटनेस पर रहता था। उनकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस ऐसा था, जो लोगों को उनकी ओर खींचता था। उन्होंने अपने पैंâस के बीच अच्छी-खासी जगह बना रखी थी। उनके सोशल मीडिया पेज से पता चलता है कि उन्होंने खुद को अपने दम पर स्थापित किया था। २०२३ में हुमैरा को बेस्ट इमर्जिंग टैलेंट एंड राइजिंग स्टार के लिए नेशनल वुमन लीडरशिप अवॉर्ड मिला था। हुमैरा असगर के वर्कप्रâंट की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा रियलिटी शो ‘तमाशा घर’ में उनकी उपस्थिति के लिए जाना जाता था, जो बिग ब्रदर का पाकिस्तानी वर्जन है। उन्होंने फिल्म ‘जलेबी’ में भी काम किया था, जिससे उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली थी। लोगों को आश्चर्य है कि वो वैâसे मर गर्इं, जबकि ऐसी कोई खबर या अफवाह भी नहीं थी, जो संदेह पैदा करे।

 

अन्य समाचार