मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
रविवार की सुबह गोंडा जिले में हुए भीषण हादसे में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में ११ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। मरनेवालों में नौ लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि हादसा इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर पुल पर हुआ।
बताया जाता है कि बोलेरो सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। ये लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहनेवाले थे। गाड़ी में १५ लोग सवार थे। पानी में डूबने से ११ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। प्रशासन ने इस हादसे में मरनेवालों के नाम जारी किए हैं, जिनमें रामबेटी (६०), सरोजा देवी (५८), राजू (३०), नरेंद्र (३२), पंकज (२८), आरती (२५), गुड़िया (२२), आरव (५), कविता (१८ ), रिंकू (३५), नेहा (१२) शामिल हैं।
बारिश बनी काल
बताया जा रहा है कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो को साइड से निकालने की कोशिश के दौरान अचानक वाहन फिसलकर नहर में पलट गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया। इससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब ६.०० बजे एक जोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ की टीम, पुलिस बल और स्थानीय गोताखोरों ने शवों की तलाश शुरू की। अब तक ११ शव बरामद किए जा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक एक व्यक्ति की तलाश जारी थी, जबकि तीन लोग किसी तरह बाहर निकलकर बच गए। प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब ६.०० बजे एक जोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।
