मुख्यपृष्ठनए समाचारवो सीएम की नहीं सुनते!..बड़बोले मंत्रियों की बकबक जारी...बोर्डिकर, सिरसाट, कोकाटे, भरणे...

वो सीएम की नहीं सुनते!..बड़बोले मंत्रियों की बकबक जारी…बोर्डिकर, सिरसाट, कोकाटे, भरणे के बेतुके बयानों से फडणवीस परेशान

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में बड़बोले मंत्रियों के बेतुके बयानों के चलते महायुति सरकार की मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही है। मंत्री इतने बेकाबू हो गए हैं कि सीएम देवेंद्र फडणवीस की चेतावनी को भी ये लोग ठेंगा दिखा रहे हैं। कुछ दिनों पहले मंत्रिमंडल की वैâबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति सरकार के तीनों घटक दलों के मंत्रियों और नेताओं को विवादास्पद बयानबाजी से बचने की सख्त हिदायत दी थी।
उन्होंने कहा था कि ऐसे बयानों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है और इससे सरकार की बदनामी होती है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अगर इस तरह की घटनाएं दोहराई गर्इं तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
कोकाटे में कोई खास बदलाव नहीं
भरणे ने कहा कि गलत काम को सही बतानेवाले को मौका मिलता है। वहीं दूसरी तरफ राज्यमंत्री मेघना बोर्डिकर ने एक अधिकारी को थप्पड़ मारने की बात कहकर सरकार को कटघरे में ला दिया है। उनका बेतुका बोल वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, कृषि मंत्रालय छिनने के बाद भी माणिकराव कोकाटे में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
मंत्री कर रहे बयानबाजी, माफी मांग रहे शिंदे!
दो दिन पहले ही उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली दौरा कर अपने मंत्रियों द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों और व्यवहार को लेकर भाजपा हाईकमान से माफी मांगी। उनके खिलाफ कार्रवाई न करने की भाजपा हाईकमान से विनती की थी। इसी वजह से मंत्री संजय शिरसाट और योगेश कदम बच गए, लेकिन इस घटना को दो दिन बीतते ही मंत्रियों ने फिर से बड़बोलेपन का कार्यक्रम शुरू कर दिया है।
विधानसभा सत्र के दौरान ऑनलाइन रमी खेलने के मामले में फंसे मंत्री माणिकराव कोकाटे पर कार्रवाई के बाद भी मंत्री दत्तात्रय भरणे, संजय शिरसाट और मेघना बोर्डीकर पूरी तरह निडर दिखाई दे रहे हैं और उनके विवादास्पद बयानों के कारण राज्य सरकार की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

अन्य समाचार